Loading
इक हुनर है जो कर गया हूँ मैं सब के दिल से उतर गया हूँ मैंik hunr hai jo kr gya hum maim sb ke dil se utr gya hum maim
इक हुनर है जो कर गया हूँ मैं सब के दिल से उतर गया हूँ मैं
कैसे अपनी हँसी को ज़ब्त करूँ सुन रहा हूँ कि घर गया हूँ मैं
क्या बताऊँ कि मर नहीं पाता जीते-जी जब से मर गया हूँ मैं
अब है बस अपना सामना दर-पेश हर किसी से गुज़र गया हूँ मैं
वही नाज़-ओ-अदा वही ग़म्ज़े सर-ब-सर आप पर गया हूँ मैं
अजब इल्ज़ाम हूँ ज़माने का कि यहाँ सब के सर गया हूँ मैं
कभी खुद तक पहुँच नहीं पाया जब कि वाँ उम्र भर गया हूँ मैं
तुम से जानाँ मिला हूँ जिस दिन से बे-तरह ख़ुद से डर गया हूँ मैं
कू-ए-जानाँ में सोग बरपा है कि अचानक सुधर गया हूँ मैं
I have a talent I have fallen out of everyone's favor
How can I hold back my laughter I hear I've gone home
What can I say, I can't die Since I've been alive, I've felt dead
Now I only face myself I've moved past everyone
The same grace, the same allure I've completely fallen for you
A strange accusation from the world That I've gone over everyone's head
I never reached myself Even though I spent my whole life there
Since the day I met you, my love I've been terribly afraid of myself
In the beloved's street, there's mourning Because I've suddenly changed