Loading
आदमीAadmi
आदमी मरने के बाद
कुछ नहीं सोचता आदमी
मरने के बाद कुछ नहीं बोलता
कुछ नहीं सोचने और कुछ नहीं बोलने पर
आदमी मर जाता है
इंसान मरने के बाद
कुछ नहीं सोचता इंसान
मरने के बाद कुछ नहीं बोलता
जब इंसान कुछ नहीं सोचता और कुछ नहीं बोलता
तो वह मर जाता है